Saturday, February 21, 2009

नमकीन सिवइयां

सामग्री---
सिवइयां
प्याज बारीक कटा
आलू छोटे कटे
मटर के दाने
फूल गोभी छोटे टुकड़े
गाजर बारीक कटी
अदरख बारीक कटी
हरी मिर्च बारीक कटी
हरा धनिया बारीक कटा
नमक
जीरा
तेल

विधि---
बर्तन में थोड़ा सा तेल डाल कर सिवइयों को हल्का गुलाबी होने तक भून कर अलग रख लें। एक अलग बर्तन में थोड़ा सा तेल डालें। इसमें जीरा और प्याज डालकर दो मिनट तक हिलाएं। अब इसमें हरी मिर्च और अदरख डाल कर और एक मिनट तक भूनें, इसमें आलू, मटर, फूल गोभी और गाजर डाल कर तेज आंच पर चार पाँच मिनट तक पकाएं। अब इसमें भुनी हुई सिवइयां मिलाएँ और थोड़ा पानी तथा नमक डाल कर हिलाएं उबाल आने पर ढक्कन लगा कर पाँच मिनट तक पकाएं। हरे धनिये से सजा कर गरमागरम परोसें।




5 comments:

  1. अरे, हम तो अब तक मीठी सिवईयां ही खाते आये.

    ReplyDelete
  2. हां , सेवइया भी नमकीन बनती हैं ....आज पहली बार जाना....महा शिव रात्रि की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं..

    ReplyDelete
  3. maine bhi ek baar khai thi lekin usme uble aaloo dale the aur tel bahut tha par ye dikhne aur padhne me paushtik bhi lag rahi hai kal try karti hoon , aapki abhi tak ki dishes bahut jaaykedaar bani hain dhanyavaad aise hi batate chaliye :)

    ReplyDelete
  4. भारतीय व्यंजन के क्रम में,
    अच्छा है प्रयास।
    मुझको तो स्वादिष्ट लगा है,
    भोजन है ये खास।।

    ReplyDelete
  5. बहुत सुंदर, हमारी बीबी भी बनाती है लेकिन केसे यह नही पता, कल उसे भी पढवाऊगां आप की यह पोस्ट

    ReplyDelete